Video: सिर्फ एक मौका मिलेगा...लाखों का पैकेज छोड़ खान सर के अस्पताल पहुंचीं बिहार की पहली महिला न्यूरो सर्जन
Dr.Neeti First Female Neurosurgeon Of Bihar: चिकित्सा जगत के सबसे जटिल क्षेत्र न्यूरो सर्जरी में बिहार को अपनी पहली महिला न्यूरो सर्जन डॉ.नीति के रूप में एक नई पहचान मिली है. कोडरमा के एक छोटे से गांव से सरकारी स्कूल की दहलीज पार कर डॉ.नीति ने बीएचयू (BHU) की पहली महिला न्यूरो सर्जन बनकर इतिहास रच दिया है. डॉ. नीति के सफर की सबसे खास बात उनकी सादगी और सेवा भाव है. सुपर स्पेशलाइजेशन (MCh) के बाद उन्होंने बड़े शहरों के आलीशान अस्पतालों और लाखों के पैकेज को ठुकराकर पटना में खान सर के अस्पताल को चुना. उनका मानना है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सही इलाज और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है. आज डॉ.नीति रोजाना 100 से 150 मरीजों का ओपीडी संभाल रही हैं. जिस पेशे को कभी पुरुषों का क्षेत्र कहकर उन्हें पीछे हटने की सलाह दी गई थी. आज उसी क्षेत्र में वे बिहार, झारखंड और नेपाल तक के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बनी हुई हैं. Read More ...
Related posts
होर्मुज की वजह से देश में उर्वरकों की कमी है क्या? सरकार ने कर दिया खुलासा
मोदी सरकार ने बीच चुनाव बंगाल को दिया तोहफा, गदगद हो जाएंगे बंगाली भद्रलोक!
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail