Murder Case: रात डेढ़ बजे गीता ने पीहर को किया फोन, फिर चार कत्ल, आखिरी कॉल से खुल सकता है पूरा राज

Image credit: Internet

Jaipur Family Murder Case: जयपुर में एक ही परिवार की चार मौतों के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे घटना की रात की पूरी कहानी जोड़ने की कोशिश की जा रही है. राहुल और उसकी पत्नी गीता के कमरे में संघर्ष के निशान मिले हैं. आशंका है कि पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद गीता की हत्या की गई. फिर नीचे अलग-अलग कमरों में सो रही तीन बेटियों पर भी हमला किया गया. पुलिस यह भी जांच रही है कि हत्या से पहले गीता ने रात करीब 1:30 बजे गुजरात में अपने पीहर पक्ष से फोन पर क्या बातचीत की थी. परिवार के लोगों और आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल के सामने निर्माण कार्य चल रहा था, जहां से दो सीमेंट की ईंटें घर के अंदर लाए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद राहुल ने कपड़े बदले, सुबह करीब 7 बजे दूध लिया, पिता के लिए चाय बनाई और फिर मोबाइल घर पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.   Read More ...

free visitor counters