Rajsamand News: राजसमंद में 90 साल की वृद्धा से लूट, नकाबपोशों ने जेवर खींचे, कान लहूलुहान

Image credit: Internet

Rajsamand Robbery Incident: राजसमंद के कुंवारियां थाना क्षेत्र की खंडेल की छूर बस्ती में देर रात 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है. रात करीब डेढ़ बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और महिला को निशाना बनाया. बदमाशों ने महिला के गले से सोने की रामनवमी-मादलिया और कानों से टॉप्स खींच लिए. जेवर खींचने के दौरान महिला के कान में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गई. महिला के चिल्लाने पर घर में सो रहे परिजन जाग गए. इसके बाद दोनों बदमाश मकान के पीछे की तरफ से भाग निकले. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर कुंवारियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. देर रात बुजुर्ग महिला को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है.   Read More ...

free visitor counters