यात्रियों की जान बचाकर खुद शहीद हुआ बस ड्राइवर, जनगराज के बलिदान पर रो पड़ा पूरा तमिलनाडु

Image credit: Internet

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में बस ड्राइवर जनगराज ने यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी. 23 तारीख की रात कुन्नूर से कोयंबटूर जा रही सरकारी बस परलियार के पास खराब हो गई थी. भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच जनगराज ने यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस में भेज दिया. लेकिन वह खुद बस को छोड़कर नहीं गए. इसी दौरान पहाड़ से बड़ा पत्थर और पेड़ नीचे गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई. अगले दिन बचाव दल ने चालक की सीट पर उनका शव बरामद किया. बेटे ने पिता को याद कर रोते हुए बताया कि वही उसकी पढ़ाई और शिक्षक बनने की प्रेरणा थे. सहकर्मियों ने परिवार को राहत और रोजगार देने की मांग की है.   Read More ...

free visitor counters