बूंद-बूंद पानी से होगी बंपर खेती! इस तकनीक से खाद, मजदूरी और लागत तीनों में होगी बचत

Image credit: Internet

पानी की कमी और बढ़ती सिंचाई लागत के बीच ड्रिप इरिगेशन किसानों के लिए प्रभावी तकनीक बनकर उभरा है. कृषि वैज्ञानिक विनोद पांडे के अनुसार, इस प्रणाली में पानी बूंद-बूंद सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है, जिससे पानी की बचत होती है और फसलों की बेहतर वृद्धि होती है. फर्टिगेशन सुविधा के जरिए घुलनशील उर्वरक भी सीधे जड़ों तक पहुंचाए जा सकते हैं, जिससे खाद की बर्बादी कम होती है. यह तकनीक सब्जी और बागवानी फसलों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है. साथ ही खरपतवार, मजदूरी और सिंचाई लागत भी घटती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है.   Read More ...

free visitor counters