धूल के बवंडर से घिरा दिल्ली एयरपोर्ट, तेज हवाओं के बीच बदला फ्लाइट का रुख, कई उड़ानों पर असर

Image credit: Internet

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और धूल भरे बवंडर का असर एयर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं. श्रीनगर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1848 को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा. मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते कुछ अन्य उड़ानों के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है. एयरलाइंस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है.   Read More ...

free visitor counters