श्याम भक्तों के लिए खास मौका ! निर्जला एकादशी पर अलौकिक श्रृंगार के साथ 24 घंटे दर्शन, उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Image credit: Internet

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया है. इस शुभ दिन पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट लगातार 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है. विशेष श्रृंगार में सजे बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं ताकि दर्शन सुगमता से हो सकें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत और इस दिन बाबा श्याम के दर्शन अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. यही कारण है कि इस अवसर पर खाटूधाम में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है.   Read More ...

free visitor counters