आजमगढ़ पुलिस लाइन में नन्हे सितारे क्लब शुरू, महिला कर्मियों के 2 से 5 साल के बच्चों की होगी देखभाल

Image credit: Internet

महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों की चिंता से मुक्त करने के लिए पुलिस लाइन परिसर में इस नन्हे सितारे क्लब की स्थापना की गई है. जहां पर 2 से 5 साल तक के बच्चों की केयरटेकिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है. यह क्लब उन सभी नन्हे बच्चों के लिए बिल्कुल घर जैसा माहौल उपलब्ध कराता है. जहां पर महिला आरक्षी अपने बच्चों को सुबह 9:30 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले छोड़ जाते हैं. बच्चे अपने साथ टिफिन और खाने-पीने की चीज साथ लेकर आते हैं. बच्चों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए इस क्लब में विशेष स्टाफ की नियुक्ति भी की गई है.   Read More ...

free visitor counters