VIDEO: भारी बारिश के बाद उफनाई भिनी नदी में मौत से जंग लड़ रहे थे, SDRF और पुलिस ने बचाई दो जानें

Image credit: Internet

जम्मू-कश्मीर के बिलावर में बुधवार (22 जुलाई 2026) को भारी बारिश ने तबाही मचा दी थी. लगातार बारिश से भिनी नदी का जलस्तर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया. इसी दौरान नदी में आई भयंकर फ्लैश फ्लड में दो नागरिक फंस गए. पानी का बहाव तेज था और बचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. हालात बिगड़ते देख तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस बिलावर और एसडीआरएफ की टीम ने गजब का कोआर्डिनेशन दिखाया. उन्होंने अपनी जान पर खेलकर दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. देखें वीडियो   Read More ...

free visitor counters