कानपुर को जाम से मिलेगी सबसे बड़ी राहत, खत्म होंगी 16 रेलवे क्रॉसिंग, मेट्रो से जुड़ेगा नया अटल बिहारी वाजपेई स्टेशन

Image credit: Internet

अनवरगंज से मंधना के बीच मौजूद 16 रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से कानपुर में जाम की सबसे बड़ी वजह बनी हुई हैं. दिनभर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. लोगों को कई बार कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी एक से दो घंटे तक लग जाते हैं. एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने के बाद सभी रेलवे लाइनें सड़क के ऊपर चली जाएंगी, जिससे इन 16 रेलवे क्रॉसिंग की जरूरत खत्म हो जाएगी.   Read More ...

free visitor counters