डेंगू मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं, अस्पताल में ही मिल जाएगा प्लेटलेट्स

Image credit: Internet

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में डेंगू के प्रकोप के दौरान प्लेटलेट्स की किल्लत से जूझने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. अब उन्हें प्लेटलेट्स के लिए इंतजार नहीं करना होगा. मंडलीय अस्पताल में पिछले एक साल से लाइसेंस के इंतजार में खड़ी 59 लाख रुपये की एसडीपी (SDP) मशीन जल्द ही चालू होने जा रही है. लाइसेंस मिलने और आवश्यक बैग्स की आपूर्ति के साथ ही अब केवल इंजीनियरों की ट्रेनिंग का काम शेष है. इस मशीन के शुरू होते ही न केवल प्लेटलेट्स निकालने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि मरीजों के प्लेटलेट्स काउंट में भी तेजी से सुधार आएगा. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील सिंह के अनुसार, अब मिर्जापुर के लोगों को प्लेटलेट्स के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा.   Read More ...

free visitor counters