ब्लैक कोट में मैक्रों, वाइट जैकेट में मोदी! हंसते-मुस्कुराते हुई मुलाकात,जानें क्या होंगी बड़ी डील्स

Image credit: Internet

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की हंसते-मुस्कुराते तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. मैक्रों का यह दौरा भारत और फ्रांस के रिश्तों को नया अध्याय देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन, व्यापार और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान करीब 10 से 12 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. यह दौरा दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने में मदद करेगा.   Read More ...

free visitor counters