मेट्रो में सवार पीएम मोदी, साथ में बैठे दिखे जेन अल्फा… 13 साल बाद SRCC लौटने का सफर रहा खास

Image credit: Internet

एक तरफ दिल्ली की रफ्तार से दौड़ती मेट्रो... और उसी मेट्रो में सफर करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... शनिवार को पीएम मोदी का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा. दरअसल पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से ही वहां पहुंचे. खास बात ये है कि करीब 13 साल बाद पीएम मोदी एक बार फिर SRCC पहुंचे, लेकिन इस बार कॉलेज तक पहुंचने का उनका सफर भी खास रहा.आम तौर पर प्रधानमंत्री के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो के भीतर प्रधानमंत्री सीधे आम यात्रियों और बच्चों के बीच नजर आए. मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की. बच्चों के बीच प्रधानमंत्री का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया.   Read More ...

free visitor counters