आपका मन और जीभ भी तलाश रहे हैं नया टेस्ट, घर पर बनाएं नेपाल की फेमस चुकौनी डिश, देखें वीडियो

Image credit: Internet

सभी देश और उनके शहरों में खाने वाली कुछ न कुछ चीज फेमस होती है. आज हम आपको नेपाल के एक फेमस डिश के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे सिर्फ नेपाल ही नहीं बिहार की सीमा से सटे होने के कारण बिहार के सबसे बड़े ज़िले ‘पश्चिम चम्पारण’ के लोग भी बड़े चाव से खाते हैं. पहाड़ी इलाकों से निकली यह डिश दही, प्याज़ और मसालों के मिश्रण से तैयार की जाती है. इसे गरमा गरम भात के साथ खाया जाता है. यदि आप भी कुछ दिनों से किसी नए टेस्ट की तलाश में हैं, तो नेपाल की यह डिश आपको नए स्वाद का अनुभव करा सकती है. हो सकता है कि आपका मन और जीभ इसी स्वाद की तलाश में हों. दही से बनने वाली इस डिश को चुकौनी कहते हैं. इसे साल के किसी भी मौसम में खा सकते हैं. यह हर सीजन के लिए बेस्टहै. नेपाल की सीमा पर स्थित बिहार के वाल्मीकि नगर की रहने वाली अनीता देवी ने चुकौनी बनाने की पूरी विधि वीडियो में साझा की है.   Read More ...

free visitor counters