मस्जिद के पास से गुजर रहा शिवाजी महाराज का जुलूस, अचानक फेंकने लगे पत्थर! SP घायल, देखें वीडियो

Image credit: Internet

बागलकोट में शिवाजी महाराज जयंती रैली के दौरान पथराव की घटना हुई. इस दौरान सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सिद्धार्थ गोयल घायल हो गए. रैली पांका मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी कुछ युवाओं ने पत्थर फेंके. SP को हेलमेट पहनने के बावजूद गर्दन के पास चोट लगी, जिससे उनके वर्दी पर खून के धब्बे दिखे. अधिकारियों के मुताबिक, हेलमेट ने बड़ी दुर्घटना को रोका. चोट मामूली बताई जा रही है, लेकिन पथराव से इलाके में तनाव और अफरा-तफरी फैल गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. SP के नेतृत्व में स्थिति को नियंत्रित कर शांति कायम की गई. पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की पहचान और जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters