15 साल की तन्वी ने रचा इतिहास, यूथ ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं

Image credit: Internet

Tanvi Patri: डकार में भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने इतिहास रच दिया. वह यूथ ओलंपिक की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं हालांकि, फाइनल में उन्हें चीन की झांग यि शिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एक घंटे 22 मिनट चले मुकाबले में मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन ने तन्वी को 15-21, 21-13, 26-24 से हराया. तन्वी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए काफी मायने रखती है और आगे बेहतर खेलने की प्रेरणा देगी.   Read More ...

free visitor counters