Video: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर दिया बड़ा बयान

Image credit: Internet

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर का कहना है कि दो साल पहले अपनी पत्नी की कैंसर से लड़ाई को देखने के बाद जिंदगी को लेकर उनका नजरिया बदल गया है और अब वह अपने करियर की शुरुआत में महसूस होने वाले प्रदर्शन के दबाव में दबने के बजाय क्रिकेट का आनंद लेने पर ध्यान देते हैं. टिकनर ने 2019 में टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया था और इसके बाद क्रमशः 2022 और 2023 में वनडे और टेस्ट टीमों में जगह बनाई. अप्रैल 2024 में जब उनकी पत्नी सारा को ल्यूकेमिया का पता चला और उन्हें आठ महीने तक कैंसर का इलाज कराना पड़ा, तब उनके लिए व्यक्तिगत रूप से चीजें काफी मुश्किल हो गई थीं. उन्हें उस साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और तब से वह स्वस्थ हैं. टिकनर उस वनडे टीम का हिस्सा हैं जो इस समय भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है. प्रारूप में यह उनका केवल 19वां राष्ट्रीय मैच है. भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, मेरा जीवन, हां, इसमें उतार-चढ़ाव आए हैं. इस सब दौर में सारा और मेरे परिवार का साथ होना अद्भुत है.   Read More ...

free visitor counters