Pitru Paksha: वाराणसी के पिशाच मोचन तीर्थ में पितृ पक्ष के दौरान मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति, पितृ दोष निवारण के लिए आते हैं लाखों श्रद्धालु

Image credit: Internet

Pitru Paksha 2026: वाराणसी में नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ के दरबार से करीब 3 किलोमीटर दूर पिशाच मोचन तीर्थ है. इसे विमल तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तीर्थ की स्थापना भगवान शिव के भक्त कपर्दी ने की थी. उनके कठिन तप से यहां कपद्रीश्वर महादेव प्रकट हुए थे. इसी जगह पर महर्षि वाल्मीकि के कहने पर एक ब्राह्मण जो अपने पूर्व जन्मों के फल के कारण प्रेत योनि में भटक रहा था उसे यहां मुक्ति मिली थी. इस कुंड का वर्णन काशी खंडोक्त में भी मिलता है. तीर्थ के पुरोहित मुन्ना महाराज ने बताया की इस कुंड का इतिहास काशी में गंगा अवतरण से पूर्व का है. गरुण पुराण में इसका उल्लेख भी है.   Read More ...

free visitor counters