Baran News: कमीशन के लिए बैंक खाते दिए, 10 दिन में करोड़ों का खेल, डॉक्टर-इंजीनियर समेत 4 गिरफ्तार

Image credit: Internet

Baran Cyber ​​Fraud Case: बारां में 92.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने डॉक्टर, कंप्यूटर इंजीनियर और फिजियोथेरेपिस्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते और सिम उपलब्ध करवाते थे. फिजियोथेरेपिस्ट राज पडसाला ने अपनी फर्म का बैंक खाता 2 से 3 प्रतिशत कमीशन के लिए उपलब्ध करवाया था. पुलिस के अनुसार इस खाते में 10 से 15 दिनों के भीतर 3 से 4 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ. आरोपी बैंक किट और सिम लेकर नेपाल भी पहुंचे थे. पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. करीब 20 लाख रुपये होल्ड करवाए गए हैं, जबकि 10 लाख रुपये पीड़ित व्यापारी को वापस दिलाए गए हैं.   Read More ...

free visitor counters