DRI की जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक है कीमत

Image credit: Internet

Jaipur Airport Gold Smuggling Case: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई जयपुर यूनिट ने सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. शारजाह से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट G9-435 से आए एक यात्री को 2 किलो 8 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद सोने की बाजार कीमत 3.23 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. आरोपी को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है. प्रारंभिक जांच में यात्री सामान्य लगा लेकिन शक के आधार पर तलाशी ली गई. सोना पेस्ट के रूप में अंडरगारमेंट्स में छिपाया गया था. एजेंसियां नेटवर्क की जांच कर रही हैं.   Read More ...

free visitor counters