Video: बिना AC 36°C की गर्मी में उगाएं मशरूम! मई-जून में भी लाखों कमाएं, अपनाएं यह नई तकनीक

Image credit: Internet

Summer Mushroom Farming Tips: भीषण गर्मी में जहां बटन और मिल्की मशरूम दम तोड़ देते हैं. वहीं पश्चिम चम्पारण के महादेव गांव के उत्पादक शुभम नीरज ने बिना AC के मशरूम उगाने का समर फॉर्मूला खोज निकाला है. विशेषज्ञों के मुताबिक बिना आधुनिक मशीनों के छोटे स्तर पर काम करने वाले किसानों के लिए मई-जून की तपिश में पिंक ओएस्टर मशरूम की खेती सबसे सटीक और मुनाफेदार सौदा है. यह वैरायटी 36 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान आसानी से झेल सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मशरूम बैग तैयार करने के महज 25 दिनों के भीतर पहली खेप तैयार हो जाती है. इसके बाद हर 7 से 10 दिनों में उत्पादन मिलने लगता है. एक ही बैग से किसान 3 से 4 बार फसल ले सकते हैं. खेती के लिए जरूरी टिप्स. सड़े भूसे, कोकोपीट और खाद के मिश्रण में उन्नत किस्म के बीज (स्पॉन्स) मिलाएं. कमरे में 55-70% नमी (आर्द्रता) बनाए रखें. गर्मी से बचाने के लिए हर 3-4 दिन पर बैग और दीवारों पर ठंडे पानी का छिड़काव करें. यह तकनीक गर्मियों में भी किसानों की आमदनी घटने नहीं देगी.   Read More ...

free visitor counters