सड़क किनारे आकर बैठा वीआईपी भिखारी, ऑनलाइन भी लेता है भीख, सबसे मजेदार हैं पीछे चिपके नियम!

Image credit: Internet

किसी का गरीबी के इस हद तक पहुंचना कि उसे सड़क पर भीख मांगनी पड़े, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है मगर हाल ही में शख्स ने भीख मांगने के काम को ऐसा दिखाया है कि उसे देखकर आपको हैरानी होगी. इंस्टाग्राम यूजर रंजीत (@ranjeet_comedy1) एक कलाकार हैं जो अलग-अलग अंदाज में भीड़ में पहुंच जाते हैं और लोगों को एंटरटेन करते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भिखारी बनने का नाटक कर रहे हैं. पर उनका अंदाज इतना निराला है कि उन्हें देखकर आपको हंसी आना तय है. इस वीडियो में वो वीआईपी भिखारी बने हैं. वो एक जगह अपना सामान सेट करते हैं. उनके पास लैपटॉप है, कैमरा है और ढेरों क्यूआर कोड हैं. पीछे जो निमय चिपके हैं, वो और भी ज्यादा मजेदार हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters