महिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में था किशोर, तभी बाइक से पहुंचे 3 युवक, धांय-धांय... जान की खातिर गिड़गिड़ाती रही युवती, तभी...

Image credit: Internet

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक रेस्‍त्रां के अंदर युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. साहिल नाम का युवक अपनी महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे. मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उसके सिर में लगी और वह मौके पर बेहोश हो गया. साथ मौजूद युवती लगातार उसकी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी फरार हो गए. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.   Read More ...

free visitor counters