सोमनाथ में PM मोदी की भव्य महापूजा, 75 वर्ष पूरे होने पर सजा शिवालय; देखें VIDEO

Image credit: Internet

PM Modi Somnath Mandir Video: गुजरात के गिर सोमनाथ में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर आज भक्ति और उत्सव के रंग में डूबा नजर आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने मंदिर पहुंचे, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया. मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया गया है. सामने आए वीडियो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष महापूजा का दिव्य दृश्य दिखाई दे रहा है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और मंदिर की आध्यात्मिक विरासत को नमन किया. देशभर से आए संत, श्रद्धालु और कलाकार भी इस खास आयोजन का हिस्सा बने. सोमनाथ मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य तैयारियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया है.   Read More ...

free visitor counters