सोमनाथ अमृत महोत्सव: PM मोदी ने किया ध्वजारोहण, एयर शो से गूंजा आसमान- VIDEO
Surya Kiran Air Show Video: गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अमृत महोत्सव के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां विशेष महापूजा में हिस्सा लिया और कुंभाभिषेक व ध्वजारोहण समारोह संपन्न कराया. इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया, जब भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम ने आसमान में शानदार एयर शो किया. लड़ाकू विमानों की हैरतअंगेज कलाबाजियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे. आसमान में तिरंगे रंगों की छटा ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया. सोमनाथ मंदिर, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, वहां आयोजित इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. Read More ...
Related posts
सोमनाथ अमृत महोत्सव: PM मोदी ने किया ध्वजारोहण, एयर शो से गूंजा आसमान- VIDEO
PM मोदी ने क्यों दी घर से काम करने की सलाह, क्या है कारण, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
डमरू की थाप, हाथ में त्रिशूल... सोमनाथ में PM मोदी का मेगा रोड शो, देखें VIDEO
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail