तेलंगाना का प्राचीन शिव मंदिर, जहां ऋषि अगस्त्य ने की थी भगवान शिव की आराधना, अब उपेक्षा का है शिकार

Image credit: Internet

Agastheeswara Swamy Temple: मनचेरियल जिले के चेन्नूर मंडल में स्थित अगस्त्येश्वर स्वामी मंदिर तेलंगाना की पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का संबंध ऋषि अगस्त्य की तपस्या से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि 12वीं शताब्दी में काकतीय राजा प्रतापरुद्र ने इसका भव्य पुनर्निर्माण करवाया था. मंदिर की नक्काशी और शिल्पकला आज भी लोगों को आकर्षित करती है. मंदिर के सामने मौजूद विशाल तालाब, कमल के फूल और हरियाली इसे प्राकृतिक सुंदरता का खास केंद्र बनाते हैं. हालांकि, प्रशासनिक अनदेखी के कारण यह ऐतिहासिक धरोहर अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी है. सुरक्षा कारणों से मंदिर को बंद कर दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते संरक्षण नहीं किया गया तो यह अनमोल धरोहर धीरे-धीरे अपनी पहचान खो देगी.   Read More ...

free visitor counters