OMG: देखिए जयपुर का पहला सिनेमाघर! 1878 में महाराजा ने बनवाया थिएटर, 1944 से शुरू हुआ फिल्मों का सुनहरा सफर

Image credit: Internet

Jaipur First Cinema Hall: जयपुर का ऐतिहासिक रामप्रकाश सिनेमाघर शहर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा माना जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 1878 में हुई थी, जब महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने इसे एक थिएटर के रूप में बनवाया था. उस समय यहां नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाती थीं. बाद में 1944 से इस भवन ने सिनेमाघर का रूप लिया और यहां फिल्मों का प्रदर्शन शुरू हुआ. यही वजह है कि इसे जयपुर का पहला सिनेमाघर माना जाता है. राजसी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह स्थान आज भी लोगों को आकर्षित करता है. पुराने दौर की कला और मनोरंजन संस्कृति की झलक यहां साफ दिखाई देती है.   Read More ...

free visitor counters