गुजरात से सीखा हुनर, गोंडा आकर किसान ने शुरू की ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी, अब कमा रहा बंपर मुनाफा

Image credit: Internet

Dragon Fruit Cultivation: गोंडा के प्रगतिशील किसान राम नवल चौहान ने ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी शुरू कर नई पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई छोड़कर गुजरात में माली का काम करने गए थे. वहीं उन्हें ड्रैगन फ्रूट की खेती और नर्सरी का आइडिया मिला. गांव लौटकर उन्होंने अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट के पौधे तैयार करने शुरू किए. राम नवल के अनुसार ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी करीब एक से डेढ़ महीने में रोपाई के लिए तैयार हो जाती है और फरवरी इसका सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. उनकी नर्सरी में फिलहाल 5 से 6 हजार पौधे हैं. करीब 5 हजार रुपये की लागत से तैयार पौधों से 90 हजार से 1 लाख रुपये तक की आमदनी होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि सभी पौधों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है.   Read More ...

free visitor counters