कुत्ते ने मुंह में दबाया लोटा, फिर भगवान शिव को चढ़ाया जल, देखकर भावुक हो गए लोग!

Image credit: Internet

इंस्टाग्राम अकाउंट @preeti_4561_ पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक कुत्ता भगवान शिव को जल चढ़ाता नजर आ रहा है. अकाउंट के बाकी वीडियोज देखकर तो लग रहा है कि कुत्ता असली है, मगर उसके कई वीडियोज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर बनाया गया है. जिस वीडियो की हम यहां बात कर रहे हैं, वो भी एआई से बना लग रहा है, हालांकि, हम दावे से नहीं कह सकते. वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और बहुत से लोग इस नजारे को देखकर भावुक हो गए. उनका कहना है कि भगवान शिव, पशुपतिनाथ हैं, वे हर जीव के भगवान हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters