Video: न चूल्हा-चौकी की फिक्र, न पैसों की तंगी! 80 महिलाओं ने बदली अपनी किस्मत, मिलिए उद्यमी दीदियों से

Image credit: Internet

Womens Success Story: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन जीविका ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. इसी कड़ी में जहानाबाद जिले में खुला जीविका दीदी सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं के लिए रोजगार का नया ठिकाना बन गया है. इस सेंटर का उद्घाटन बीते 23 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था. जहां अब नियमित रूप से कार्य चल रहा है. पुराने सदर ब्लॉक के पास स्थित इस आधुनिक केंद्र में करीब 80 महिलाएं काम कर रही हैं. यहां की मशीनें पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं. जिससे सिलाई, बटनिंग और प्रेसिंग का काम आसानी से होता है. वर्तमान में यहां आंगनवाड़ी बच्चों के स्कूल ड्रेस तैयार किए जा रहे हैं. यहां कार्यरत महिलाएं हर महीने 12 से 15 हजार रुपए तक कमा रही हैं. जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. सुपरवाइजर अनीता कुमारी और नोडल अजीत कुमार के अनुसार, यह सेंटर उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है जो कभी सिर्फ घर के कामों तक सीमित थीं.   Read More ...

free visitor counters