सोजत की मेहंदी से कमाई का बढ़िया मौका: एक बार लगाओ, सालों तक पाओ मुनाफा, किसानों के लिए है शानदार खेती विकल्प

Image credit: Internet

Sojat Mehndi Farming : शादी-ब्याह, करवा चौथ और हर खास त्योहार पर महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली सोजत की मेहंदी आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है. इसकी खुशबू और गहरे रंग ने इसे खास बना दिया है, लेकिन अब यह सिर्फ सजने-संवरने तक सीमित नहीं रही, बल्कि किसानों के लिए कमाई का मजबूत जरिया भी बनती जा रही है. खास बात यह है कि मेहंदी की खेती एक बार लगाने के बाद सालों तक फायदा देती है, जिससे बार-बार बुवाई का झंझट खत्म हो जाता है. कम लागत, कम पानी और आसान देखभाल के कारण यह फसल छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है. हालांकि, इसकी कटाई में मेहनत जरूर ज्यादा लगती है, लेकिन मुनाफा भी उसी हिसाब से मिलता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, सही तरीके से की गई मेहंदी की खेती किसानों को स्थायी आय दे सकती है.   Read More ...

free visitor counters