VIDEO: कहीं पानी में डूबे घर, कहीं ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग... देशभर में तबाही का मंजर
Flood News: देश के कई राज्यों में बारिश अब राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर बरस रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कहीं बादल फट रहे हैं, कहीं लैंडस्लाइड हो रही है तो कहीं फ्लैश फ्लड तबाही मचा रही है. कई गांव पानी में डूब गए हैं। कई इलाकों का संपर्क भी टूट चुका है. सबसे डराने वाली तस्वीर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह से सामने आई. यहां अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी. तेज बहाव की चपेट में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आ गया. देखते ही देखते इमारत पानी में झुकने लगी. कुछ ही सेकंड में उसका बड़ा हिस्सा बह गया. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे इमारत ईंट-पत्थर की नहीं, ताश के पत्तों की बनी हो. घटना के वक्त वहां मौजूद लोग घबरा गए। किसी को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते लोग वहां से दूर हट गए. लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं. कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन मौसम की मार अभी भी जारी है. लोग सुरक्षित जगहों पर रहने और प्रशासन की सलाह मानने की अपील कर रहे हैं. Read More ...
Related posts
एक आइडिया ने बदली जिंदगी, 50 बैग से शुरू हुआ मशरूम बिजनेस बना लाखों का सौदा
बरसात में पौधों को कब और कैसे दें खाद? यहां उद्यान अधिकारी से जानिए सही तरीका
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail