VIDEO: हाथों में पोस्टर, जमकर नारेबाजी... संसद के अंदर-बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार
Parliament Monsoon Session: पेपर लीक का मुद्दा अब सिर्फ सड़क या संसद के अंदर तक सीमित नहीं रहा. गुरुवार को संसद भवन के मकर द्वार पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई और अपने-अपने प्लेकार्ड दिखाकर एक-दूसरे पर निशाना साधा गया. एनडीए सांसदों का कहना था कि राहुल गांधी और विपक्ष का विरोध प्रदर्शन संसदीय परंपराओं के खिलाफ था. वहीं विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा. विपक्ष का कहना है कि पहले जवाबदेही तय हो, फिर सदन में चर्चा शुरू हो. इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई बड़े विपक्षी नेता मौजूद रहे. दूसरी तरफ एनडीए के कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मकर द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन करते दिखे. प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई की गई. उनका कहना था कि सरकार को पहले छात्रों की मांगें पूरी करनी चाहिए. संसद के बाहर बढ़ी इस राजनीतिक तनातनी का असर सदन की कार्यवाही पर भी दिख सकता है. मौजूदा हालात को देखते हुए आज भी संसद में हंगामे के आसार बने हुए हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail