Business Idea: कम पूंजी में शुरू करें चने के भूसे का कारोबार, रोज 2 टन बिक्री पर होगी मोटी कमाई, जानें बिजनेस का तरीका

Image credit: Internet

Animal Feed Business Idea: अगर आप कम पूंजी में स्थानीय स्तर पर कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो पशु आहार की बिक्री एक विकल्प हो सकती है. हैदराबाद में चने के भूसे और छिलके का थोक-खुदरा कारोबार करने वाले सप्लायर इसे डेयरी फार्म, घोड़ा पालकों, बकरी पालकों और किसानों तक पहुंचा रहे हैं. कारोबारियों के अनुसार 30, 50 किलो और एक क्विंटल के बोरे तैयार कर खुदरा बिक्री की जाती है, जबकि बड़े खरीदार टन के हिसाब से माल लेते हैं. करीब 1.5 से 3 लाख रुपये की कार्यशील पूंजी से शुरुआत की संभावना बताई गई है. प्रतिदिन 1.5 से 2 टन तक बिक्री होने पर मासिक कमाई का अच्छा अवसर बन सकता है. हालांकि वास्तविक लाभ माल की खरीद कीमत, बिक्री, परिवहन, भंडारण, स्थानीय मांग और बाजार भाव पर निर्भर करेगा.   Read More ...

free visitor counters