Tips and Tricks: घिस गया है सिलबट्टा? हर दो साल में जरूर करवाएं छिनाई, तब आएगा चटनी का असली स्वाद

Image credit: Internet

Tips and Tricks: हरी धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की सिलबट्टे पर पिसी चटनी का स्वाद आज भी लोगों को खूब भाता है. पत्थर की छिनाई करने वाले अल्लूराम बताते है कि अगर सिलबट्टा ज्यादा घिसकर बिल्कुल चिकना हो जाए तो चटनी पीसने में दिक्कत होती है और मेहनत भी ज्यादा लगती है. ऐसे में हर दो साल में सिलबट्टे की छिनाई करवा लेनी चाहिए. छिनाई हमेशा किसी कारीगर से ही करवाएं, खुद करने पर पत्थर टूट सकता है. छिनाई के बाद सिल पर छोटे-छोटे खांचे बन जाते हैं, जिससे मसाले आसानी से पिसते है और स्वाद बेहतर आता है. छिनाई के तुरंत बाद धान की भूसी से सिल-बट्टे को अच्छी तरह रगड़कर धो लें, ताकि पत्थर के कण निकल जाएं और चटनी में किरकिरापन न आए.   Read More ...

free visitor counters