छत पर बन रहा था बम… अचानक हुआ जोरदार धमाका और चली गई मां-बेटे की जान! VIDEO देख दहल जाएगा दिल
वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में फिर से सनसनी फैल गई है.जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के भुवनेश्वर के सुंदरपड़ा आजाद नगर में यह घटना 27 जनवरी 2026 की है. सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि एक छत से कुछ फेंका जाता है और तुरंत जोरदार धमाका हो जाता है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए. इस हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है. घटना के बाद पूरे सुंदरपड़ा आजाद नगर इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की. अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच को और तेज कर दिया गया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं. फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है.फिलहाल पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail