Video: सासाराम में मछली की जगह जाल में फंसी बंदूकें, अवसानी नदी में मिला हथियारों से भरा झोला
सासाराम/अजीत कुमार. मछली पकड़ने गए मछुआरे के जाल में मछली की जगह बंदूकें फंस गईं. यह घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अवसानी नदी की है. बताया जा रहा है कि जब मछुआरों ने नदी में जाल फेंका तो उसमें एक झोला मिला और उस झोले से तीन हथियार बरामद हुए हैं. इसमें एक देसी रिवॉल्वर के अलावा दो देसी कट्टा शामिल है. जाल में हथियार मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि मछुआरे रोज की तरह अवसानी नदी में मछली पकड़ने गए थे. जाल फेंका तो कुछ भारी लगा. बाहर निकाला तो मछली नहीं, बल्कि एक झोला था. झोला खोला तो अंदर हथियार देखकर होश उड़ गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि इस पहाड़ी नदी में आखिर हथियार कहां से आए, पुलिस इसकी जांच कर रही है. क्या ये हथियार किसी अपराध में इस्तेमाल हुए थे या किसी ने छिपाने के लिए नदी में फेंके थे, सभी एंगल से जांच की जा रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
एशियन गेम्स में कब होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर? जानें क्या है पूरा शेड्यूल
16-09-26 12:09:44pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail