Tonk News: टोंक में साइबर ठगों पर DST का बड़ा वार , 30 लाख की ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Image credit: Internet

Tonk DST Action Against Cyber Fraudsters: टोंक में साइबर अपराध के खिलाफ डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निवाई और टोंक सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोपियों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है. इनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम और चेकबुक बरामद की गई हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक भेजकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कम समय में मोटी रकम कमाने का झांसा देते थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ठगी के लिए 205 फर्जी सिम का इस्तेमाल किया. एनसीआर पोर्टल पर इनके खिलाफ 45 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है. निवाई थाने में 6 आरोपियों के खिलाफ 2 मामले और टोंक सदर थाने में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब साइबर गिरोह के नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters