Churu News : चूरू पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला; 4 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले को अंतिम सांस तक जेल

Image credit: Internet

Churu News : चूरू पोक्सो कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी जयपाल कुम्हार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. आरोपी आदतन अपराधी है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 26 फरवरी 2025 को चूरू के सिधमुख थाने में यह मामला दर्ज हुआ था. पीड़ित पक्ष का आरोप था कि उनकी चार साल की नन्ही बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान 25 साल का आरोपी जयपाल कुम्हार वहां पहुंचा. वह बच्ची को बहला-फुसलाकर और अपनी बातों में फंसाकर सीधे अपने घर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.   Read More ...

free visitor counters