तूफान की तरह आई कार और सबकुछ रौंदती चली गई… हादसे में महिला की मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Image credit: Internet

मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. 30 अगस्त की रात करीब 8 बजे SV रोड जंक्शन पर रेड लाइट पर कई वाहन खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार अचानक बेकाबू होकर आगे बढ़ी और सड़क पार कर रही महिला, एक बाइक और तीन ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 34 वर्षीय प्रियंका मयंक सात्रा की मौत हो गई, जबकि उनके पति समेत छह अन्य लोग घायल हो गए. सीसीटीवी फुटेज में टक्कर इतनी तेज दिखाई दे रही है कि कई लोग और वाहन हवा में उछल जाते हैं. पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे 70 वर्षीय कृष्ण शांताराम चामनकर ने पूछताछ में दावा किया कि उनसे गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ संबंध धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी के शराब टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है.   Read More ...

free visitor counters