सड़कों पर मिलती है ‘ठंडक की दवा’! गर्मी से हो गए परेशान? हैदराबाद की ये ड्रिंक्स एक घूंट में दिलाएंगी ठंडक

Image credit: Internet

Hyderabad Summer Drinks: भीषण गर्मी के बीच हैदराबाद की खास ठंडी ड्रिंक्स लोगों को राहत पहुंचा रही हैं. बादाम दूध, मसाला सोडा, फालूदा और पारंपरिक शरबत जैसे पेय पदार्थ गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ स्वाद का भी खास अनुभव कराते हैं. शहर के पुराने बाजारों और फूड स्ट्रीट्स पर इन ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ जाती है. बादाम दूध अपनी पौष्टिकता और ठंडक के लिए पसंद किया जाता है, जबकि मसाला सोडा अपने चटपटे स्वाद से लोगों को तरोताजा कर देता है. स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी इन पारंपरिक पेयों का स्वाद लेने पहुंचते हैं. हैदराबाद की फूड कल्चर में ये ड्रिंक्स खास जगह रखती हैं और गर्मियों में लोगों की पहली पसंद बन जाती हैं.   Read More ...

free visitor counters