Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे, सेना ने दिखाई सर्जिकल स्ट्राइक की झलक

Image credit: Internet

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने एक खास वीडियो जारी किया है. इसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की झलक दिखाई गई है. यह ऑपरेशन 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किया गया था. भारतीय सेना ने सिर्फ 25 मिनट में 9 आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे. वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारतीय सेना की रणनीतिक ताकत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters