राहुल गांधी के धरना-प्रदर्शन से देश के विपक्षी दलित और मुस्लिम नेता नदारद क्यों? खरगे-चन्नी के भरोसे कांग्रेस

Image credit: Internet

एसआईआर में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की मांग को लेकर राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के नेताओं को साथ लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने में लगे हैं. 12 अक्टूबर को हुआ उनका प्रदर्शन अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है. लेकिन इस प्रदर्शन में विपक्ष का कोई भी बड़ा दलित चेहरा नजर नहीं आया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी केवल दो बड़े दलित नेता प्रदर्शन में दिखे. उसी प्रकार प्रदर्शन में एक भी चर्चित मुस्लिम चेहरा भी नहीं दिखे. कांग्रेस के सात मुस्लिम सांसद हैं, लेकिन प्रदर्शन में चल रही खुली ट्रक पर किसी को भी नहीं देखा गया. सपा के चार मुस्लिम सांसदों में इकरा हसन के इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही जा रही है, लेकिन वह एक बार भी प्रमुखता से कहीं भी नजर नहीं आईं.   Read More ...

free visitor counters