पाली में कुत्तों का आतंक बेकाबू: डर से सहमा शहर, न्याय की गुहार लेकर नगर निगम दफ्तर पर सैकड़ों लोग धरने पर पहुंचे

Image credit: Internet

Stray Dog Attacks: पाली नगर निगम के बाहर मंगलवार को अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सैकड़ों लोग कचरा या सीवरेज नहीं बल्कि आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के खिलाफ धरने पर बैठ गए. पिछले तीन महीनों में करीब 30 से ज्यादा लोगों को कुत्तों के हमले का शिकार होना पड़ा है, जिससे शहर के भीतरी इलाकों में दहशत का माहौल है. संकरी गलियों में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रहा. लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज लोग न्याय की गुहार लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए.   Read More ...

free visitor counters