1984 में बना चित्रकूट के बरदहा बांध का होगा पुनरुद्धार, नहर से 15 किलोमीटर तक के हजारों किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी

Image credit: Internet

मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में स्थित बरदहा बांध का निर्माण वर्ष 1984 में हुआ था. उस समय इस बांध से निकली नहर के माध्यम से केवल 2 से 3 किलोमीटर तक के खेतों की सही सिंचाई हो पाती थी. सीमित क्षमता और समय के साथ बांध व नहरों के जर्जर होने के कारण इसका लाभ बहुत कम किसानों तक ही पहुंच रहा था. अब जिला प्रशासन ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के पुनरुद्धार का कार्य शुरू कराया है. इस परियोजना के तहत बांध का विस्तार करने के साथ-साथ करीब 15 किलोमीटर लंबी नई नहर का निर्माण कराया जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद लगभग 5 हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters