कोई पहाड़ के मलबे में दबा, तो कोई बाढ़ के बहाव में बहा... असम में बारिश बनी आफत

Image credit: Internet

Assam Weather:पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद चिंताजनक बना दिए हैं. असम से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बाढ़ और भूस्खलन की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, पुल बह गए हैं और गांवों का संपर्क बाकी दुनिया से कटता जा रहा है. सबसे गंभीर स्थिति अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में देखने को मिल रही है, जहां एक बड़े भूस्खलन ने सिजी नदी का बहाव रोक दिया है. इसके चलते नदी पर मलबे का एक विशाल प्राकृतिक बांध बन गया है. प्रशासन को डर है कि अगर यह बांध अचानक टूट गया तो नीचे बसे इलाकों में विनाशकारी फ्लैश फ्लड आ सकती है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. वहीं असम के कई जिलों में भी बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है. धीमाजी और जुनाई जैसे इलाकों में सड़कें जलमग्न हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. एक जगह नदी के तेज बहाव में चार लोग बह गए, जिनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है.   Read More ...

free visitor counters