Weather Update: घर से निकलते... कुछ दूर चलते, हालत पस्त! ये कैसा मौसम, 50 डिग्री का हीट टॉर्चर

Image credit: Internet

Weather Update:उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. कई इलाकों में गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 46.5 डिग्री तक दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में भी पारा सामान्य से काफी ज्यादा रहा. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है. गर्मी से राहत देने के लिए कई जगहों पर कूलिंग जोन और राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां लोगों को ठंडा पानी, ओआरएस, टोपी और गमछे दिए जा रहे हैं. वहीं गन्ने का जूस, शिकंजी और नारियल पानी की बिक्री भी बढ़ गई है. लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों के लिए भी कूलर और पानी की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके. मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. डॉक्टरों के अनुसार बार-बार पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना इस लू से बचाव का सबसे जरूरी तरीका है.   Read More ...

free visitor counters