मेवात के ‘VIP बकरे’ मुंबई से दुबई तक फेमस! बकरा ईद पर 1 लाख तक पहुंच रही कीमत
Alwar News Hindi : अलवर और खैरथल-तिजारा के मेवात क्षेत्र में इन दिनों बकरा पालन ग्रामीणों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. यहां पाले जाने वाले खास नस्ल के बकरे सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि मुंबई की मशहूर देवनार मंडी से होते हुए दुबई समेत कई इस्लामिक देशों तक पहुंच रहे हैं. बकरा ईद नजदीक आते ही मेवात के बकरों की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है और पशुपालकों को लाखों रुपये तक का मुनाफा मिलने लगता है. ग्रामीण पूरे साल इन बकरों को पौष्टिक चारा खिलाकर और खास देखभाल के साथ तैयार करते हैं, जिसके चलते इनकी कीमत 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. तोतापुरी, कुचामन, सोजत और बालाहेड़ी जैसी नस्लों के बकरे अपनी ऊंचाई, वजन और खूबसूरती के कारण बाजार में अलग पहचान रखते हैं. मेवात के कई गांवों में लोग वर्षों से इस कारोबार से जुड़े हैं और अब यह व्यवसाय उनकी आर्थिक मजबूती का बड़ा सहारा बनता जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार बाजार में कम सप्लाई और ज्यादा मांग के कारण बकरों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर मिल रहे हैं. Read More ...
Related posts
आत्मनिर्भर मेंटेनेंस और टेक्नोलॉजी से एयरपावर को और मजबूत बनाने की तैयारी
कहां गोल्ड सबसे महंगा, कहां सस्ता और किस देश में सोना दिखाना बुरा माना जाता है
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
युवराज सिंह के जीजा ने IPL में खेला और बनाया है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन
13-05-26 02:05:27pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail