NEET Exam रद्द होते ही फूटा कोटा के छात्रों का गुस्सा, बोले- हर परिवार दोबारा तैयारी का खर्च नहीं उठा सकता

Image credit: Internet

NEET Exam Cancelled: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट रद्द होने के बाद देशभर के छात्रों में चिंता और असमंजस का माहौल है. देश की प्रमुख कोचिंग नगरी कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने परीक्षा दोबारा आयोजित करने को लेकर अपनी परेशानियां जाहिर की हैं. कई छात्रों का कहना है कि एक बार फिर से तैयारी करना मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद मुश्किल होगा. विद्यार्थियों के अनुसार कोटा में रहकर कोचिंग, हॉस्टल, भोजन और अन्य खर्च पहले ही परिवारों पर बड़ा बोझ डाल चुके हैं. छात्रों ने कहा कि हर परिवार दोबारा महीनों तक तैयारी और रहने का खर्च नहीं उठा सकता. कुछ अभिभावकों ने भी बच्चों के बढ़ते तनाव और भविष्य को लेकर चिंता जताई.   Read More ...

free visitor counters