बचेगा समय और खर्च... विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! अब घर के पास मिलेगी इंजीनियरिंग काउंसलिंग और एडमिशन सहायता

Image credit: Internet

Dholpur Engineering Admission: धौलपुर जिले के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन जिले में ही उपलब्ध कराया जाएगा. इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को एडमिशन प्रक्रिया, काउंसलिंग, कॉलेज चयन और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए जयपुर या कोटा जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को उनके ही जिले में बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे समय पर सही निर्णय लेकर अपने करियर को नई दिशा दे सकें. इससे छात्रों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसका बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.   Read More ...

free visitor counters